जगाधरी: सैन शक्ति समाज संस्था की बैठक का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में हुआ जिले में कई लोगों को दि नई युक्तियां
समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सैन शक्ति समाज संस्था की बैठक का आयोजन यमुनानगर की पंजाबी धर्मशाला में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने बैठक में कई नए पदाधिकारी को जिले की जिम्मेदारी देने का कार्य किया है। ताकि वह लोगों के बीच जाकर के सैन समाज को और ज्यादा मजबूत कर सकें और चुनाव में अपनी भागीदारी को भी निभा सके इसी उद्देश्य से इस मीटिंग को किया गया था।