शाहगंज: श्री रामलीला समिति ने रामलीला मैदान पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप, तहसीलदार से की मुलाकात
शाहगंज में श्री रामलीला समिति ने रामलीला मैदान में अवैध कब्जे करके निर्माण कराने का आरोप लगाया है । समिति का आरोप है कि उक्त भूभाग पर राजस्व विभाग ने नक्शा पास कर दिया, जबकि उक्त मामला अदालत में विचाराधीन है और अदालत ने इस पर स्थगन आदेश भी दिया है । तहसीलदार से मुलाकात कर समिति के पदाधिकारियों ने आपत्ति दर्ज कराई