बेहट: बेहट थाने में नवनियुक्त आरक्षियों को पुलिस परिवार का हिस्सा बनने पर दी बधाई
थाना बेहट में नवनियुक्त आरक्षियों का स्वागत एवं ब्रीफिंग कार्यक्रम* सोमवार को थाना बेहट, जनपद सहारनपुर में नवनियुक्त आरक्षियों का थाना प्रभारी जितेन्द्र दीक्षित द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर मॉर्निंग वेलकम ब्रेकफास्ट का आयोजन कर सभी आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दी गईं।