उज्जैन शहर: सिलारखेड़ी की पीड़ित महिला का पुलिस पर ₹10 लाख वसूली का आरोप, पुलिस कंट्रोल रूम में दिया आवेदन
उज्जैन के सिलारखेड़ी क्षेत्र में खाकी की धौंस दिखाकर 10 लाख रुपए की वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय परमार की पत्नी सीमा ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को आवेदन देकर न्याय की मांग की। आरोप है कि प्रभारी आरक्षक गजेंद्र यादव ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी, जिसके बाद अनिल वर्मा व दिलीप शर्मा के माध्यम