राघोगढ़ ब्लॉक के पालपुर गांव में शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया। 25 अक्टूबर को तहसीलदार अनुराग जैन ने बताया, आवेदक कैलाश नारायण प्रताप हेतराम राधेश्याम लक्ष्मण लोधा ने शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। मौके पर मोबाइल कोर्ट के माध्यम से राजस्व और पुलिस टीम के साथ दोनों पक्षों के समक्ष रास्ता खुलवाकर अतिक्रमण हटाया। दोनों पक्षों ने सहमति जताई।