कायमगंज: गांव पुरौरी में पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही 12 वर्षीय किशोरी की पेड़ से गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना कम्पिल के गांव पुरौरी निवासी 12 वर्षीय किशोरी पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही थी। तभी पेड़ की टहनी टूट गई और किशोरी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने 12 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।