मंझनपुर: पहड़िया गांव में खेत की सिंचाई कर रहे किसान को सांप ने डसा, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
कौशाम्बी जिले के कौशाम्बी थाना के पहड़िया गांव के एक किसान सोमवार को अपने खेत में पानी लगा रखा था। इसी दौरान सांप ने काट लिया। उसे आनन फानन में एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। किसान की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।