मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक हुई सम्पन्न
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में बाढ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधिशासी अभियन्ता, सिचाई जगदीश लाल ने बताया कि विगत वर्षा में तहसील मंझनपुर एवं सिराथू की लगभग 48 गॉव बाढ से प्रभावित रहें है। जनपद में कुल 25 बाढ चौकियॉ एवं 173 नाव (छोटी एवं बडी को मिलाकर) उपलब्ध है तथा 16 गोताखोर है।