मंझनपुर: शमसाबाद के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, तीन सवारी हुए घायल चालक मौके से हुआ फरार
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक मंझनपुर से सवारी भरकन सिराथू की तरफ जा रहा था। शमसाबाद के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया है। जिसमें बैठे तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। वहीं सूचना मिलने पर मौके से स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस को आता देख चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।