नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्टर ने कोषालय के दृढ़ कक्ष का निरीक्षण कर अभिलेखों की सुरक्षा व्यवस्था जांची
मंगलवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कोषालय के दृढ़ कक्ष का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्ष में सुरक्षित रखे गए स्टांप, टिकट और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोषालय की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।