धामपुर: नहटौर के ग्राम तुराबनगर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर के सेवन की आशंका
बुधवार की सुबह 8 बजे पता चला कि नहटौर के ग्राम तुराबनगर में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।मृतका की पहचान तुराबनगर निवासी मांगे की पुत्री मुखर्जी (19) के रूप में हुई है।संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।