पंडरिया: वनांचल ग्राम कामठी में घुसा जंगली भालू, ग्रामीणों में दहशत का माहौल,जंगली भालू का वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल पंडरिया विकासखंड वनांचल ग्राम कामठी में 08 फरवरी को जंगली भालू गांव के भीतर घुस गया।जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। भालू के घुसने के बाद ग्रामीणों ने वन अमला को सूचना दिया।मौके पर वन अमला ने पहुंचकर भालू का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।इधर गांव में घुसे जंगली भालू का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है ।