पंडरिया: विधानसभा प्रश्न काल में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर उठाया प्रश्न
इन दिनों छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र चल रहा है, जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी शामिल हुई। प्रश्न काल के दौरान विधायक भावना ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निवासरत परिवारों को हो रही पानी की समस्या एवं जल स्तर गिरने की समस्या को देखते हुए विधानसभा में प्रश्न उठाया।