प्रयागराज: दिव्य महाकुंभ के आठवें दिन तक 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज में दिव्य भव्य महाकुंभ की शुरुआत बीते 13 जनवरी से हो चुकी है,जबकि प्रयागराज के संगम तट पर लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है,आज सोमवार को मीडिया सेंटर द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार महाकुंभ के आठवें दिन तक करीब 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है,जबकि श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।