रामपुर: शनिवार को थाना गंज क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट के आरोपी ट्यूशन टीचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 24, 2024 23 अगस्त को एक महिला ने थाना गंज में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ ट्यूशन पढाने के दौरान गलत काम किया गया। इस संबंध में थाना गंज पर मु0अ0सं0- 232/2024 धारा- 64/351(2)(3) भारतीय न्याय संहिता व 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट बनाम एक ट्यूशन टीचर के विरुद्ध दर्ज किया गया था। शनिवार को थाना गंज पुलिस द्वारा आरोपी को स्वार बस अड्डे के निकट से गिरफ्तार किया।