मेरठ: कसेरूखेड़ा संपर्क मार्ग का कट बंद करने का विरोध, क्षेत्रवासियों ने जनहित में इसे यथावत रखने की मांग उठाई
Meerut, Meerut | Jun 4, 2026 मेरठ। मवाना रोड स्थित भगत लाइन के पास कसेरूखेड़ा संपर्क मार्ग पर बने महत्वपूर्ण कट को बंद किए जाने की आशंका के बीच क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कट आजादी से पहले से क्षेत्र की जनता के आवागमन का प्रमुख मार्ग रहा है और हजारों लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़ा हुआ है।