बेरो: 17 वर्षीय नेहा परवीन की फांसी से मौत, जांच जारी
Bero, Ranchi | Jun 6, 2026 बेड़ो: थाना क्षेत्र के घाघरा ढ़िपाटोली गांव में 17 वर्षीय नेहा परवीन की फांसी लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर निरीक्षक अनिल टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।