धाकड़ समाज 10 गांव क्षेत्र (गैर राजनीतिक संगठन) द्वारा किसानों एवं जनहित से जुड़ी प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रुपाली जैन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, खाद समस्या के स्थायी समाधान, खेत सड़क योजना पुनः शुरू करने तथा जंगली जानवरों से फसल क्षति रोकने की मांग रखी गई।