टिहरी: टिहरी में भारी बारिश से सड़कें बंद, देवप्रयाग में पत्थर गिरने से 3 घायल
टिहरी गढ़वाल में लगातार बारिश का जोर बना हुआ है, जिससे कई ग्रामीण सड़कें बंद हैं। देवप्रयाग के धौलधार बछेलीखाल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से स्कूटी सवार तीन लोग घायल हुए, जिसमें एक की हालत गंभीर है। प्रशासन सड़क खोलने में जुटा है।