सहारनपुर: गोगा म्हाड़ी स्वच्छ कुंड में नमाज का CCTV हुआ वायरल, अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज, एसपी सिटी ने दी जानकारी
सहारनपुर के गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी परिसर के ऐतिहासिक स्वच्छ कुंड में कुछ महिलाओं के नमाज अदा करने का कथित CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। वीडियो सामने आते ही गोगा म्हाड़ी सुधार सभा और विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई।