कांके: हरमू बाईपास रोड पर गिरा विशाल पेड़, यातायात बाधित
Kanke, Ranchi | May 2, 2026 हरमू बाईपास रोड पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक विशाल पेड़ गिरा गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। यातायात बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गनीमत रही कि पेड़ गिरने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। बता दें कि रांची में मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और बारिश की वजह से पेड़ गिर गया।