राजनगर: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में चाय गुमटी पर बैठे युवक पर किया हमला, नगदी और मोबाइल लूटे
बामीठा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे नयागांव निवासी शिवम सिंह, सत्यम सिंह और छोटू सिंह सहित करीब 10 से 12 हमलावर स्कॉर्पियो वाहन से एनएच-39 किनारे पहुंचे। उस समय रमेश रैकवार सड़क किनारे चाय की गुमटी पर बैठा हुआ था।बताया जा रहा है कि हमलावर वाहन से उतरते