सैफई: सैफई पीजीआई में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
Saifai, Etawah | Oct 6, 2024 सैफई पीजीआई में घायल भर्ती युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बिजौली इलाके के आमहार के रहने वाले कृष्णमोहन लाल जो कि बीते 3 अक्टूबर रात्रि करीब ढाई बजे इकदिल इलाके के मनियामऊ गांव के पास काम करके घर जाते समय बाइक गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए थे, रविवार तड़के सुबह करीब 4 बजे मौत हो गई जिनका रविवार शाम अंतिम संस्कार किया गया है।