मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुजरिया तालाब रोड़ के पास से पुलिस ने सोमवार को रात लगभग 9 बजे एक 32 वर्षीय व्यक्ति पर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर मामला दर्ज किया है, मुंगावली पुलिस को सोमवार को रात के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली में भुजरिया तालाब रोड़ के पास कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है।