कांके: डोरंडा: मो तनवीर अंसारी की मौत के बाद मणि टोला के निवासियों ने डोरंडा थाने का किया घेराव
Kanke, Ranchi | May 28, 2026 डोरंडा के मणि टोला निवासी मो तनवीर अंसारी की मौत के बाद गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे स्थानीय लोगों ने डोरंडा थाना का घेराव किया है। मो तनवीर अंसारी की मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव लेकर डोरंडा थाना पहुंचे और थाना परिसर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने मामले गोल्डन नामक व्यक्ति पर पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया है।