बागपत: एचपी पेट्रोल पंप टटीरी के पीछे गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
Baghpat, Bagpat | May 22, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब साढे आठ बजे कस्बा टटीरी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पीछे किसान राजेश के गन्ने के खेत में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला। खेत में शव पड़े होने की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।