शाहबाद: आदिवासी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा, दुकान पर किया हंगामा
Shahbad, Baran | Apr 11, 2026 जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली शाहबाद क्षेत्र के आदिवासी अंचल में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। सुखसेमली गांव में महिलाओं ने एकजुट होकर अवैध शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। गुस्साई महिलाओं ने मौके पर रखे कई कार्टून तोड़कर नष्ट कर दिए। उनका आरोप है कि विक्रेता को पहले भी कई बार समझाया गया, लेकिन उसने मनमानी जारी रखी।