पचपहाड़: मालाखेड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थायी नौकरी और ₹20 हजार मानदेय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
मालाखेड़ा। उपखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्थायी नौकरी, 20 हजार से अधिक मानदेय और समय पर भुगतान की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष बीना ने कहा मानदेय समय पर नहीं मिलता, सेवानिवृत्ति भी नहीं मिलती है।