खरगोन जिले के ग्राम सिगनूर में रूपा नदी किनारे चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री पर खरगोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 सिकलीगर आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना गोगावां और सनावद पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके से 9 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे और हथियार बनाने का भारी मात्रा में सामान जब्त किया। जब्त मशरुके की कीमत करीब 2.75 लाख रुपए आंकी गई है।