चीनोर: पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद
करहिया में जैन समाज द्वारा आयोजित भव्य पंच कल्याणक महोत्सव में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर जैन समाज के पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओ ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। श्री जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पंच कल्याणक महोत्सव के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की सराहना की।