झाझा: झाझा के रिटायर्ड कॉलोनी में बंद घर से 20 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर
Jhajha, Jamui | Apr 24, 2026 झाझा नगर क्षेत्र के वार्ड 7 स्थित रिटायर्ड कॉलोनी में बंद घर से अज्ञात चोरों ने करीब 20 लाख रुपये की चोरी कर ली। गृहस्वामी दिनकर सिंह परिवार सहित गांव महेश्वरी गए थे, तभी दूध देने वाले ने ताला टूटने की सूचना दी। घर लौटने पर दो आलमारियां टूटी मिलीं और 12 लाख के जेवर व 8 लाख नकद गायब थे। सीसीटीवी में दो नकाबपोश चोर ताला तोड़ते दिखे, हालांकि कैमरा भी क्षतिग्रस्