भदेसर: सोनियाणा में मेघों की जोरदार दस्तक, आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसान खुश
कालूराम सेन ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि सोनियाणा गांव में तेज हवाओं और आंधी तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र को तरबतर कर दिया। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्री मानसून की इस दस्तक से किसानों में खुशी का माहौल है। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ गई है और अब किसान जुताई कार्य शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं