बरेली: 15 लाख की शादी के बाद दहेज की डिमांड और जुल्म, ससुरालवालों पर गहने लूटने और मारपीट का आरोप, SSP से की शिकायत
बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने ही ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जोगी नवादा इलाके की रहने वाली अचला ने बताया कि साल 2022 में उसकी शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी, जिसमें उसके पिता ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष—पति, सास-ससुर और जेठ—अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित