बक्सर: बक्सर में खतरे के निशान से 27 सेमी. ऊपर पहुंचा गंगा का जलस्तर, कई गांवों का संपर्क टूटा; आपातकालीन नंबर जारी
Buxar, Buxar | Aug 4, 2025 गंगा के ऊपरी जलग्रहण प्रदेशों में लगातार हो रही बारिश से बक्सर जिले में गंगा के बड़े जलस्तर के कारण बाढ़ की खतरा काफी बढ़ गया है. सोमवार को गंगा का जलस्तर सुबह 8:00 बजे 60.59 मीटर दर्ज किया गया है. जो खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर है. जबकि गंगा के जलस्तर में काफी फैलाव के बावजूद 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है