कांके: रांची सहित झारखंड के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2026 रांची सहित झारखंड के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग सहित अन्य जिलों में एलर्ट जारी किया है।