कांके: रांची के धुर्वा डैम में घुसी थार गाड़ी, निकालने का प्रयास जारी
Kanke, Ranchi | Aug 2, 2025 रांची स्थित धुर्वा डैम में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक थार गाड़ी घुस गया है। धुर्वा डैम में घुसे थार गाड़ी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। धुर्वा डैम में थार गाड़ी घुसने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल थार गाड़ी धुर्वा डैम में कैसे घुसी इसका अभी पता नहीं चल सका है। वहीं किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।