पीलीभीत: मढ़ा खुर्द कलां के बिलबुझीया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, 23 परिवार बेघर, सिख समुदाय ने की सेवा
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव मढ़ा खुर्द कलां के बिलबुझीया गांव में गुरुवार को आग लग गईं थी। इससे घुमंतू परिवारों के 23 छप्परपोश घर जल गए थे। गृहस्थी का सामान पूरी तरह से जल गया था और निरीक्षण के बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई मदद उपलब्ध नहीं कराई थी। जिसके बाद सिख समुदाय के लोगों ने भूख से छटपटा रहे मासूमों को भोजन कराया था।