कटघोरा: SECL कुसमुंडा खदान में फिर हुआ हादसा, 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत, कर्मचारी हड़ताल पर उतरे
Katghora, Korba | Jun 21, 2026 कोरबा जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों से कर्मचारियों में भारी रोष है। बीते रात एक ट्रेलर हादसे में ड्राइवर की मौत के बाद, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक और दुर्घटना हुई। इसमें डंपर पलटने से एक विभागीय कर्मचारी सत्यनारायण की जान चली गई।इस घटना के बाद आक्रोशित खदानकर्मियों ने रविवार सुबह काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है।