बख्शी का तालाब: महिला दारोगा के खाते से मोबाइल हैक कर 1.64 लाख रुपये उड़ाए गए
बीकेटी थाने में तैनात एक महिला दारोगा साइबर ठगी का शिकार हो गईं। जालसाजों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर बैंक खातों से 1.64 लाख रुपये निकाल लिए। दारोगा के अनुसार 4 जून को उनका फोन अचानक ऑटो-अपडेट मोड में चला गया और करीब एक घंटे बाद पूरी तरह फॉर्मेट हो गया। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 99 हजार और एसबीआई खाते से 65 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से अन्य खातों में