मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के नोहा गांव में चारपाई पर सो रही महिला को सांप ने काटा, महिला की मौत से घर में मचा कोहराम
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के नोहा गांव में शुक्रवार व शनिवार की देर रात लगभग 1:00 बजे घर के बाहर चारपाई पर सो रही महिला को सांप ने काट लिया इलाज के लिए ले जाते समय महिला की मौत हो गई महिला की पहचान नोहा गांव निवासी रामरजिया पति जलेबन के रूप में हुई है पति ने बताया कि घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी और मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा