बरूराज मोतीपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच बांसघाट में निकला महावीर झंडा जुलूस
राजेपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार करीब शाम 5:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच बासघाट में निकला महावीर झंडा जुलूस यह विभिन्न गांव से होते हुए महावीर स्थान पहुंचा इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने ड्रोन और वीडियो कैमरे से निगरानी रखी। कड़ी सुरक्षा प्रबंधन के बीच महावीर झंडा जुलूस शारदा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वहीं सैकड़ो के संख्या में भक्तगण मौजूद थे।