नौगांव: नौगांव में घंटों बिजली गुल रहने से परेशान लोग पहुंचे बिजली दफ्तर, ताला लटका देख विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश
नौगांव नगर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात्रि अहिरवार मोहल्ले में अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके बाद भीषण गर्मी और अंधेरे से परेशान लोग बिजली विभाग कार्यालय पहुंच गए। मोहल्लेवासियों का कहना है कि करीब दो घंटे तक वह बिजली दफ्तर के बाहर खड़े होकर कर्मचारियों और अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कार्यालय में ताला