हजारीबाग खतियानी परिवार की बैठक आज शनिवार 3 बजे अशोक राम की अध्यक्षता में पुराना धरना स्थल के पास हुई। बैठक में खतियानी परिवार की 24वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा हुई। वर्षगांठ का कार्यक्रम कनहरी रोड में खतियानी चौक स्थित जेपीएम हॉस्पिटल परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।