खंडवा नगर: खंडवा पुलिस की नई पहल, युवक-युवतियों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सामुदायिक दायित्वों के निर्वहन की कड़ी में खंडवा पुलिस एवं एनजीओ “उदय” द्वारा “सृजन” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सही दिशा देकर उन्हें सशक्त, संस्कारित और आत्मनिर्भर बनाना है। “सृजन” नाम नई पौध के निर्माण और बेहतर भविष्य की प्रेरणा को दर्शाता है। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है