सन्ना: सन्ना से धनबाद जा रहा बैंगन लदा पिकअप हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा, जेसीबी की मदद से निकाला गया वाहन
Sanna, Jashpur | Jul 1, 2026 सन्ना क्षेत्र से झारखंड के धनबाद मंडी जा रहा बैंगन से लदा एक पिकअप वाहन बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बुधवार शाम करीब 7 बजे ग्राम जरिया के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। राहत की बात यह रही कि चालक सुरक्षित रहा और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद