भरतपुर: भवनपुरा के पास ट्रक से गिरी सरसों की बोरी, ट्रक चालक हुआ घायल
भरतपुर में भवनपुरा गांव के पास ट्रक की बोरियों को सेट कर रहा ट्रक चालक बोरियों के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी वहां से निकल रहे एक अन्य वाहन चालक ने घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ट्रक चालक सुघड़ सिंह ने बताया कि वह बयाना थाना क्षेत्र के गांव मुर्रकी का रहने वाला है। गाड़ी चलाने का कार्य करता है।