छतरपुर: सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई:ढाई किलो गांजा और बाइक सहित तस्कर गिरफ्तार,एक आरोपी फरार सीएसपी ने दी जानकारी।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने सटई रोड स्थित पीताम्बरा मंदिर के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ढाई किलो गांजा और एक होंडा मोटरसाइकिल जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।वही इस मामले की जानकारी आज 11 जून शाम करीब 6:00 बजे छतरपुर सीएसपी अरूण कुमार सोनी ने दी है।