लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र के सैरपुर थाना इलाके में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने आधी रात बड़ी कार्रवाई की। ईद-उल-जुहा से पहले चल रही सघन चेकिंग के दौरान नायब तहसीलदार विवेक कुमार सिंह की सूचना पर पुलिस और तहसील टीम ने ग्राम सरौरा रपरा से आ रहे मिट्टी लदे संदिग्ध डंपर को घेर लिया।