पीरटांड: पीरटांड़: खुखरा थाना क्षेत्र के पोखरना मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
पीरटांड़ के खुखरा थाना क्षेत्र के पोखरना मोड के पास सोमवार देर रात्रि हुई एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मंगलवार को 1 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक युवक का नाम हरि कोल बताया गया है।जबकि इस घटना में दो युवक किरण सिंह और दीपक राय घायल भी हुआ है।जिसका इलाज चल रहा है।