गोंडा: दरोगा ने बिजली विभाग के कर्मचारी का काटा चालान तो बिजली विभाग ने काट दिया यातायात दफ्तर का बिजली कनेक्शन
Gonda, Gonda | Apr 28, 2025 सोमवार 11 बजे गोंडा जिले में अंबेडकर चौराहे पर तैनात बिजली विभाग का कर्मचारी पुलिस लाइन में विद्युत ट्रांसफार्मर का लोड नापने जा रहा था की तभी रास्ते में यातायात पुलिस द्वारा उसके बाइक का चालान ₹1000 का काट दिया गया। जिससे नाराज होकर विद्युत कर्मचारियों ने यातायात दफ्तर का बिजली कनेक्शन काट दिया। इस संबंध में बिजली विभाग के कर्मचारियों से बात की गई ।